40 आईएएस अधिकारियों ने अपनी पहली पोस्टिंग वाले स्थल को लिया गोद

0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुरूप विकसित प्रदेश और विकसित राष्ट्र का सपना साकार करने के लिए प्रदेश के 40 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों ने अपने प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लिया है। एक सरकारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारियों को अपनी प्रथम नियुक्ति स्थल को गोद लेने और उसे विकसित करने को कहा था। विज्ञप्ति के अनुसार इसके बाद मुख्य सचिव आनंद बर्धन की ओर से इस आशय का आदेश भी जारी कर दिया गया। जिसमें सभी अधिकारियों से अपने प्रथम नियुक्ति स्थल क्षेत्र के बारे में टिप्पणी की अपेक्षा भी की गई और उनसे यह बताने को कहा गया था कि आज वहां विकास में कितनी तेजी आई है, गांव के सामाजिक और आर्थिक विकास में नैगमिक सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) या अन्य संसाधनों के इस्तेमाल से कैसे सुधार लाया जा सकता है।

इसके अलावा, जिला योजना, राज्य सेक्टर और वित्त आयोग से मिलने वाली धनराशि के शत प्रतिशत सही उपयोग की कार्ययोजना भी अधिकारियों को तैयार करने के लिए कहा गया। इसमें कहा गया कि योजना के तहत अधिकारियों ने गोद लिए गांवों के विकास के लिए काम करना शुरू कर दिया है जिसके तहत कई अधिकारियों ने गांवों में रात्रि प्रवास कर ग्रामीणों के जनजीवन और उनकी समस्याओं को करीब से समझा है।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अधिकारियों की ओर से कार्य योजना​ बनाए जाने के बाद प्रदेश सरकार गांवों के विकास के लिए अभियान प्रारंभ कर काम करेगी। इसमें कहा गया कि इस पहल में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और स्वयंसेवी संगठनों का सहयोग भी अधिकारियों को मिल रहा है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish