अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम हेतु भराड़ीसैंण पँहुचने पर सीएम धामी का भव्य स्वागत
Raveena kumari June 20, 2025
Read Time:46 Second
देहरादूनः 21 जून को भराड़ीसैण में आयोजित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु भराड़ीसैंण पँहुचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पारंपरिक और भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर छोलिया लोक नृत्य और पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया गया । इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुलिस बल द्वारा गॉर्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया गया।
