हिमाचलः लगातार हो रही बारिश से बड़ा लैंड स्लाइड होने का खतरा

0 0
Read Time:2 Minute, 33 Second

शिमला: राजधानी में मूसलाधार बारिश से लैंड स्लाइड का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भराड़ी के लॉंगबुड में सडक़ों में दरारें आ गई हैं और कई जगलों से सडक़ें दरक गई हैं। इसके कारण रोड यातायात के लिए बंद कर दिया है। संजौली सांगटी में लैंड स्लाइड के कारण पांच भवनों को खतरा बन गया है। हालांकि यहां निजी जमीन है और एक भवन का कार्य भी चल रहा है।

पिछले साल भी यहां पर लैंड स्लाइड हुआ था और कई घरों में दरारें भी आई हैं। ऐसे में इस साल भी यहां पर घरों को खतरा है। ढली के पास भी हल्क लैंड स्लाइड हुआ है। वहीं समरहिल सांगटी, छोटा शिमला के पास और कई क्षेत्रों में हल्के लैंड स्लाइड हुए हैं। लैंड स्लाइड के कारण कई पेड़ों की जड़ें भी उखड़ गई हैं और वह गिरने की कगार में हैं। यदि मूसलाधार बारिश होती है तो यहां पर बड़ा लैंड स्लाइड होने का खतरा बना हुआ है।

नगर निगम की ट्री कमेटी हर वार्ड में वन विभाग की वीट के अनुसार घरों को खतरा बने पेड़ों को चिन्हित कर रहे हैं। इसमें किस्तों में खतरा बने पेड़ों की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। वहीं प्रदेश सरकार की ट्री कमेटी की अभी तक बैठक नहीं हुई है ऐसे में अभी नगर निगम की ट्री कमेटी के प्रस्ताव भी फाइलों में ही दबे पड़े हैं। राज्य सरकार की ट्री कमेटी की बैठक के बाद ही तय होगा कि नगर निगम की रिपोर्ट के अनुसार कितने पेड़ों को काटने की अनुमति दी जाएगी।

शहर में कई क्षेत्रों में निकास नालियां ब्लॉक है और कुछक जगह तो निकास नालियां बनी ही नहीं है। इसके कारण शहर में बारिश होने पर सडक़ों और रास्तों का सारा पानी लोगों के घरों में घूस रहा है। इससे घरों को भी खतरा बना हुआ है। वहीं शहर के साथ लगते नाले उफान पर है। इससे बड़े खतरे होने का अंदेशा भी जताया जा रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish