उत्तराखंड मौसम अपडेट: उत्तराखंड में अगले तीन दिनों के लिए बारिश का अलर्ट

images - 2025-06-17T123107.324
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second
देहरादून:  दून समेत उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में बादल मंडरा रहे हैं और हल्की से मध्यम बौछारों का क्रम बना हुआ है। रुक-रुककर हो रही वर्षा से तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। दून में दोपहर बाद से लेकर शाम तक बौछारों के दो से तीन दौर हुए। फिलहाल भीषण गर्मी से भी राहत है। इसके साथ ही देहरादून में आज भी मौसम का मिजाज बदला रहने के आसार हैं।

आंशिक बादल छाये रहने के साथ हल्की बौछारें हो सकती हैं। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिन में मानसून उत्तराखंड में दस्तक दे सकता है।

उत्तराखंड में पहाड़ से मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और बौछारों का दौर भी जारी है। जिससे पारा सामान्य से नीचे बना हुआ है। भीषण गर्मी से राहत है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में उमस बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों खासकर नैनीताल और बागेश्वर में भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है। जबकि, अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने और हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं।

कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारें और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। दून में आंशिक बादल छाये रहने और बौछार के दौर हो सकते हैं। चारधाम में भी हल्की वर्षा के एक से दो दौर होने का अनुमान है। इसके अलावा अगले दो से तीन दिन में उत्तराखंड में मानसून के दस्तक दे सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। झमाझम वर्षा के साथ ही जल्द समूचे उत्तराखंड पर मानसून का प्रभाव दिख सकता है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 32.5, 24.6

ऊधमसिंह नगर, 34.6, 25.0

मुक्तेश्वर, 22.7, 13.8

नई टिहरी, 25.8, 17.5

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish