हिमाचलः विकास के कार्यों को समय पर करें पूरा- मंत्री जगत सिंह नेगी

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

रिकांगपिओ: राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के प्रवास के प्रथम दिन जिला के रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जल शक्ति विभाग पूह मंडल में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता की हुई। मंत्री ने पूह मंडल में जल शक्ति विभाग के माध्यम से निर्माणाधीन कार्यों व योजनाओं की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट मांगी तथा अधिकारियों को विभिन्न विकासात्मक कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग के माध्यम से लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की है जिसका समय पर पूर्ण होना आवश्यक है ताकि स्थानीय लोगों को राहत प्राप्त हो सके। उन्होंने पूह विकास खंड के रिब्बा व स्पीलो पंचायत में आरंभ की गई सीवरेज योजना व रिस्पा पेयजल योजना के वर्तमान निर्माण कार्य का ब्यौरा मांगा तथा कार्य को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जंगी व सीमावर्ती पंचायत सुमरा तथा शलखर में कूहल के निर्माण कार्य, हांगो पंचायत में पेयजल योजना तथा सुन्नम पंचायत के लोगों को मटमैला पानी से राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी बरसात के मौसम के मद्देनजर सभी भंडारण टैंको की सफाई व रख-रखाव समय-समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि पूह मंडल में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता व कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही अमल में लाएं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish