हिमाचलः किन्नौर के लिप्पा में स्थापित किया पचरंगी झंडा

रिकांगपिओ: किन्नौर का एक सुंदर गांव जो अपनी संस्कृति, सभ्यता, भेषभूषा , इतिहास,, बौद्ध धर्म के प्रचार एवं प्रसार बौद्धिक तंत्र विद्या में विख्यात है जो समुद्र तल से 2483 मीटर की उंचाई पर स्थित है। यह गांव सदियों पूर्व ऐसे स्थान पर बसा था और एक समय ध्वस्त हो गया था। जिस जगह को आज खरगङ के नाम से जाना है। खरगङ नामक स्थान जो लिप्पा गांव के दो नालोध खडो के मध्य मे टापू समान स्थिति है।
मंगलवार को इसी स्थान पर बौद्ध परंपरा के अनुसार 108 दरचोक, पचरंगी झंडा डाक्टर अजीत कुमार नेगी के मार्गदर्शन के अनुसार सभी ग्रामवासियों ने हर्षोल्लास से लगाया गया। लिप्पा वासियो के लिए यह दिन ऐतिहासिक रहा। इस कार्यक्रम का मक़सद गांव की खुशहाली, स्मृद्धि, बाहरी नकारात्मक तत्वों से रक्षा , शांति एवं सौंदयकरण के लिए 108 झंडो का समूह निर्मित किया गया।