उत्तराखंड में बढ़ी कोरोना मरीजों की संख्या

0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून: देहरादून में कोविड-19 के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 38 हो गई है, जिसमें मंगलवार को तीन नए मामले सामने आए हैं। इसकी जानकारी देते हुए देहरादून के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार को तीन और स्थानीय मामलों की पुष्टि हुई है। कुल मामलों की संख्या 38 हो गई है, जिसमें से 30 स्थानीय मामले हैं, सात प्रवासी और एक हरिद्वार से है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में कोविड-19 के तीन सक्रिय मामले हैं; एक व्यक्ति का घर पर ही इलाज चल रहा है, जबकि दो अन्य का इलाज सुभारती अस्पताल में चल रहा है।

डॉ. शर्मा ने यह भी बताया कि मंगलवार को कोविड-19 के लिए 14 नमूनों की जांच की गई, जिससे अब तक जांचे गए नमूनों की कुल संख्या 296 हो गई है। खास बात यह है कि देहरादून में कोविड-19 से संबंधित किसी भी मौत की सूचना नहीं है।

आपको बता दें कि इससे पहले स्वास्थ्य सचिव आर राजेश कुमार ने सभी नागरिकों से अफवाहों से बचने, जिम्मेदारी से काम करने और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish