रुद्रप्रयाग: सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी का निधन, जून 30 को होने वाले थे सेवानिवृत्त

0 0
Read Time:2 Minute, 8 Second

रुद्रप्रयागः उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी अपने कमरे में मृत मिले है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। बताया गया कि हार्ट अटैक से मौत की आशंका है। साथ ही परिजनों को इसकी सूचना दी। सूत्रों की मानें तो सीएमएस डॉ. मनोज का स्वास्थ्य खराब चल रहा था।  

मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग के सीएमएस डॉ. मनोज बडोनी का अचानक निधन हुआ है। उनका स्वास्थ्य खराब होने के चलते इलाज चल रहा था। इसी बीच मंगलवार को भी उन्हें देखने के लिए चिकित्सक आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद देर शाम डॉ. मनोज बडोनी को फोन किया गया। जिसका जवाब नहीं देने पर अस्पताल के एक कर्मचारी को उनके घर भेजा गया। कर्मचारी ने देखा कि मनोज बडोनी कमरे में बेहोश पड़े थे। इस घटना की सूचना पर पहुंचे चिकित्सकों ने मनोज बडोनी को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि हार्ट अटैक की वजह से उनकी मौत हुई है।  

इसके बाद जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे, सीएमओ डॉ. राम प्रकाश भी उनके आवास पर पहुंचे। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया गया कि वर्ष 2024 यानी पिछले साल से ही डॉ. मनोज बडोनी को सीएमएस की जिम्मेदारी मिली थी। आगामी 30 जून को वह सेवानिवृत्त होने वाले थे। लेकिन इससे पहले ही हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish