राज्यपाल से की पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने शिष्टाचार भेंट

0 0
Read Time:1 Minute, 19 Second

नैनीतालः पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पहला विश्व कप दिलाने वाले दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव ने मंगलवार को नैनीताल राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि.) गुरमीत सिंह से शिष्टाचार भेंट की। बताया जाता है कि कपिल देव ने राज्यपाल सिंह से विभिन्न मामलों पर भी चर्चा की।

इस मौके पर कपिल देव ने देवभूमि उत्तराखंड की दिल खोलकर प्रशंसा की। पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि देवभूमि पर्यटकों एवं सैलानियों के लिए स्वर्ग है। यहां शीतल और विशुद्ध आबोहवा के साथ हरे-भरे मैदान और खूबसूरत पहाड़ियां हैं। ऐसा लगता है मानो प्रकृति ने यहां दिल खोलकर अनुपम छटा बिखेरी है। उन्होंने आगे कहा कि नैनीताल बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल है, जिसकी खूबसूरती का जितना भी बखान किया जाए वह कम है। महामहिम ने कपिल देव से पुन: देवभूमि आने का आग्रह किया। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish