कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी, कारोबारी की मौके पर मौत

0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

रुड़कीः जनपद रुड़की के मंगलौर में देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर गंगनहर में गिरी है। इस घटना में कारोबारी की मौके पर मौत हुई है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया। साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलौर में मोहम्मदपुर झाल के पास हुई है। जहां मैनपुरी से देहरादून जा रहे एक कारोबारी की कार हादसे का शिकार हुई है। दरअसल, पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक कार गंगनहर में गिरी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार को नहर से बाहर निकलवाया। कार में से एक व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद दुर्घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी है।

हादसे में मृतक की पहचान धर्मेंद्र (49) निवासी भोगांव सहारा मैनपुरी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। बताया गया कि मृतक हार्डवेयर का कारोबार करता था। बुधवार को मैनपुरी से देहरादून जा रहा था। तभी देर रात यह बड़ा हादसा हो गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish