ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी लीक करने के आरोप में तरनतारन से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

15
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन ज़िले से एक व्यक्ति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को सैन्य जानकारी भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान गगनदीप सिंह उर्फ गगन, निवासी मोहल्ला रोडूपुर, गली नजर सिंह वाली, तरनतारन के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट और तरनतारन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गगनदीप सिंह पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान में बैठे खालिस्तान समर्थक गोपाल सिंह चावला के संपर्क में था। चावला के जरिए ही उसकी पहचान पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों से हुई थी।

आरोप है कि गगनदीप सिंह ने भारत में चल रहे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना की गतिविधियों, जवानों की तैनाती और रणनीतिक ठिकानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी पाकिस्तान के साथ साझा की। यह जानकारी देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा बन सकती थी। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस जानकारी के बदले आरोपी को क्या लाभ मिला और कितनी मात्रा में डेटा पहले ही लीक हो चुका है।
अब तक राज्य से पाकिस्तान से जुड़े 5 संदिग्ध जासूसों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन सभी के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI या खालिस्तानी नेटवर्क से जुड़े पाए गए हैं। फिलहाल गगनदीप सिंह से पूछताछ जारी है और जांच एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि उसके संपर्क में और कौन-कौन लोग थे और इस नेटवर्क में कितने लोग शामिल हो सकते हैं। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish