हरिद्वारः महिला से छेड़खानी के आरोप में चंडी देवी मंदिर के महंत को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार में हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां जनपद में स्थित चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, महंत रोहित गिरी पर पंजाब (लुधियाना) की महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में मामला दर्ज था। इसी के चलते महंत के खिलाफ वारंट जारी किया गया था। लेकिन, वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। जिस पर यह गिरफ्तारी की गई है।  

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (लुधियाना) निवासी एक महिला ने महंत रोहित गिरी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी थी। जिसमें बताया गया कि लगभग एक वर्ष पहले वह अपने घर की सुख शांति के लिए हवन कराने हरिद्वार आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात महंत रोहित गिरी से हुई। आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। महिला का कहना है कि घर की परेशानियों में वह इतनी उलझी हुई थी। कि महंत की मंशा को समझ ही नहीं पाई।

महिला के सामने महंत का असली चेहरा तब सामने आया। जब बीती 14 मार्च को महंत लुधियाना पहुंच गया। यहां उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया। इसके बाद रोहित गिरी उसे कार में सुनसान जगह ले गया और छेड़खानी की। महिला किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकली। इस घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना पुलिस में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ। लेकिन, महंत कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था।

इसके बाद पुलिस गैर जमानती वारंट लेकर श्यामपुर थाना क्षेत्र पहुंची। यहां थाने में आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी के आवास पर दबिश दी और महंत को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद अपने साथ लेकर लुधियाना रवाना हो गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish