PM लॉरेंस वोंग बोले-सिंगापुर के आगामी आम चुनाव में भारतीय समुदाय के उम्मीदवारों को भी उतारेंगे

0 0
Read Time:3 Minute, 13 Second

सिंगापुर:  सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने व्यवसाय, उद्योग और लोक सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में भारतीय समुदाय के लोगों के योगदान को स्वीकारते हुए रविवार को कहा कि सत्तारूढ़ ‘पीपुल्स एक्शन पार्टी’ (पीएपी) निश्चित रूप से आगामी आम चुनाव में भारतीय समुदाय के लोगों को भी उतारेगी। पीएपी ने 2020 के आम चुनाव में 27 नए चेहरों को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन इनमें एक भी भारतीय मूल का उम्मीदवार नहीं था जिसके बाद संसद में भारतीय समुदाय के प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठने लगे थे। 

भारतीय समुदाय के युवाओं के साथ संवाद के दौरान वोंग ने कहा, आप (भारतीय समुदाय) एक छोटा समुदाय हो सकते हैं, लेकिन निश्चित रूप से सिंगापुर में आपका योगदान और आपका प्रभाव बिल्कुल भी छोटा नहीं है। ‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ अखबार ने वोंग के हवाले से कहा, ‘‘वास्तव में, मैं कहूंगा कि आप पहले से ही सिंगापुर की भावना का प्रतिबिंब हैं। आपकी कहानी सिंगापुर की कहानी है।’’ वोंग ने सिंगापुर में व्यापार, उद्योग और सरकार सहित कई क्षेत्रों में देश के लिए भारतीयों के योगदान को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पीएपी से नए भारतीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा जाएगा लेकिन उन्होंने इस बारे में ज्यादा विवरण नहीं दिया और न ही किसी का नाम बताया। 

मीडिया में आई खबरों के अनुसार, हाल में नेताओं के साथ देखे गए नए चेहरों में ‘एजेंसी फॉर इंटीग्रेटेड केयर’ के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश वासु दास, ‘लॉ फर्म टीटो इसाक एंड कंपनी’ के प्रबंध भागीदार कवल पाल सिंह, ट्रेड यूनियन में बड़ा चेहरा जगतीश्वरन राजो और भारतीय ऑर्थोपेडिक सर्जन हामिद रजाक शामिल हैं। सिंगापुर के दैनिक अखबार की खबर के अनुसार, 2024 में सिंगापुर की आबादी में भारतीय मूल के लोग 7.6 फीसदी थे, जबकि मलेशिया के 15.1 फीसदी और चीन के 75.6 फीसदी थे। भारतीय मूल के डिजिटल विकास और सूचना राज्य मंत्री जनिल पुथुचेरी ने भी इस कार्यक्रम में लगभग 130 युवाओं से संवाद किया। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish