सीएम धामी ने स्व. बिमला बहुगुणा पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
Raveena kumari February 15, 2025
Read Time:50 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् रहे स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी श्रीमती बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आज स्व. बिमला बहुगुणा के शास्त्री नगर स्थित आवास पर जाकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।
इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ भी मौजूद थे