रक्षा मंत्री से मिले मुख्यमंत्री धामी, पूर्व सैनिकों के सुझाव को सौंपा

cm-dhami-defence_27_H@@IGHT_418_W@@IDTH_600
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ योजना के लिए पूर्व सैनिकों के साथ हुए संवाद और सुझावों को सौंपा। इसके साथ ही सैनिक स्कूल के अव स्थापना के लिए वित्तीय सहायता की मांग की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दिल्ली प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट के बाद केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को बताया, अग्निपथ योजना के संबंध में प्रदेश के सभी जिलों के पूर्व सैन्य अधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद कार्यक्रम के दौरान समस्त पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से भारत सरकार की अग्निपथ योजना को वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में सैन्य आधुनिकीकरण, देश की सुरक्षा एवं युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के अनुकूल बताया गया। साथ ही संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से ‘अग्निपथ योजना’ के संबंध में अपने-अपने सुझाव विचार भी व्यक्त किए गए थे। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पूर्व सैन्य अधिकारियों की ओर से आए सुझाव और विचार भी सौंपे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में एक अतिरिक्त सैनिक स्कूल जखोली जनपद रुद्रप्रयाग में खोले जाने की स्वीकृति दी गई है। सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए उत्तराखंड की ओर से अवस्थापना संबंधी सुविधाएं उपलब्ध करानी थी। सैनिक स्कूल की स्थापना के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री से राज्य में सीमित संसाधन देखते हुए भारत सरकार से अव स्थापना विकास के लिए वित्तीय सहायता के लिए अनुरोध किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish