कांग्रेस नेता एचआर बहुगुणा ने गोली मारकर की आत्महत्या
Read Time:1 Minute, 15 Second
हल्द्वानी: बरेली रोड स्थित पानी की एक टंकी में चढ़कर आज शाम कांग्रेस नेता एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली जिसके बाद आनन-फानन में पुलिस एचआर बहुगुणा को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर आ गई, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस नेता ने किन कारणों की वजह से टंकी पर चढ़कर खुद को गोली मारी गई है, इसका पुलिस द्वारा पता लगाया जा रहा है। फिलहाल सूचना मिलने पर सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी कोतवाल हरेंद्र चौधरी,एसओ बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत पुलिस बल मौके पर मौजूद है।
इस घटना की सूचना के बाद बरेली रोड उसके आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। एचआर बहुगुणा रोडवेज में कर्मचारी भी हैं, इससे पहले वह इंटर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी ने इसकी पुष्टि की है।
