ओमिक्रोन के खतरे के चलते राजधानी के चार इलाकों में लौकडाउन
Raveena kumari December 31, 2021
Read Time:1 Minute, 17 Second
देहरादून राज्य में लगातार बढ़ रही ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या के चलते। यहाँ चार इलाकों को माइक्रो कंटेंनमेंट जोन बना दिया गया है। जिसके तहत जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने चार इलाकों में लोकडौन लगा दिया है। माइक्रो कंटेंनमेंट जोन में दून के लक्ष्मी रोड डालनवाला, 26 आदर्शनगर बल्लूपुर व जोगीवाला के संक्रमित इलाकों को माइक्रो कंटेंमेंट ज़ोन बनाकर आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिसके चलते सभी लोग अपने अपने घरों में रहेंगे। इन इलाकों में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा घरों में आवश्यक सामान की आपूर्ति की जायेगी । वहीं देहरादून में बाहरी राज्यों से आने वालों को आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट या टीके के दोनों प्रमाणपत्र दिखाने पर ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रदेश में रात्रि कर्फ्यू 11 से 5 बजे सुबह तक रहेगा।
