सीएम धामी ने किया हीरो मोटो कॉर्पो. लि. की मदद से मिली 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ, कम्पनी का किया आभार व्यक्त
Raveena kumari September 16, 2021
Read Time:1 Minute, 21 Second
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में हीरो मोटो कॉर्पो. लि.द्वारा सीएसआर मद से उत्तराखंड को प्रदान की गई 13 एंबुलेंस का फ्लैग ऑफ किया। इस मौके पर सीएम धामी ने हीरो मोटो कॉर्पो. द्वारा राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूती प्रदान करने के लिए दिए गए इस सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने कहा की राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले चार सालों में राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक कार्य हुए हैं। कोविड के दौरान विभिन्न संगठनों, संस्थाओं एवं समाजसेवियों का पूरा सहयोग मिला है।
इस अवसर पर हीरो मोटोकॉर्प के सीएसआर हेड भारतेंदु काबी, प्लांट हेड यशपाल सरदाना एवं अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।
