कोविड रोकथाम को लेकर 10 मई को बड़ा फैसला लेगी सरकारः सुबोध उनियाल
Raveena kumari May 8, 2021
Read Time:1 Minute, 17 Second
देहरादून: कोविड रोकथाम को लेकर आगामी 10 मई को उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।
बता दें कि राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले समेत आठ नगर निगमों के संपूर्ण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाया था। आगामी 10 मई को ये खत्म हो रहा है।
कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया था। मंत्रियों से बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला किया था।
जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुल रहीं हैं और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर खुल रहीं हैं। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।
