130 केंद्रों में शुक्रवार को होगा कोरोना टीकाकरण पूर्वाभ्यास

0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून:  कोरोना टीकाकरण के पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी 13 जिलों में तैयारी पूरी कर ली है। शुक्रवार को 130 चिकित्सा इकाईयों में कोरोना टीका लगाने का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने पर्यवेक्षकों की तैनाती कर दी है।

कोरोना टीकाकरण के लिए राज्य नोडल अधिकारी व एनएचएम मिशन निदेशक सोनिका ने बताया कि आठ जनवरी को प्रत्येक जिला में 10 स्थानों पर कोरोना टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

प्रदेश भर में 130 चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व निजी अस्पतालों में पूर्वाभ्यास के माध्यम से टीकाकरण की व्यवस्था को परखा जाएगा।

पूर्वाभ्यास के लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गई है। जिन हेल्थ वर्करों को टीका लगेगा, उन्हें एसएमएस के माध्यम से सूचना मोबाइल पर भेजी गई है।

पूर्वाभ्यास के लिए गढ़वाल मंडल में डॉ. भारती राणा, डॉ. एसके गुप्ता, डॉ. मनोज बहुखंडी, डॉ. केएस चैहान, डॉ. एके सिंह, डॉ. विकास को पर्यवेक्षक तैनात किया गया। वहीं, कुमाऊं मंडल में डॉ. शैलेजा भट्ट, डॉ. शिखा जंगपांगी को पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish