आईआईटी रुड़की में एलुमनाई-लेड वेंचर वॉल्ट 2026 में नवाचारों को मिले 5.80 लाख रुपये

bc9e6a0d5c8c69eef28637083124dcf1
0 0
Read Time:4 Minute, 17 Second

रुड़की: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रुड़की ने प्रिसर्व इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से एलुमनाई-लेड वेंचर वॉल्ट 2026 का आयोजन किया। स्थापना दिवस समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित कर विद्यार्थियों को अपने विचारों को व्यावहारिक उद्यम में बदलने का मंच देना था।

संस्थान के संसाधन एवं पूर्व छात्र कार्य विभाग की ओर से आयोजित पहल में 100 से अधिक विचार प्राप्त हुए। मूल्यांकन के बाद 12 टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया। कार्यक्रम में प्रिसर्व इंफ्रा के एमडी एवं सीईओ कमल गोयल मुख्य अतिथि और आर्सेलरमित्तल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे।

प्रतियोगिता में गणित एवं कंप्यूटिंग विभाग के उत्सो सरकार और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के विनायक रायजादा की टीम स्टैम्प्ड ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 2.50 लाख रुपये जीते। टीम ने विनिर्माण और औद्योगिक एआई के क्षेत्र में समाधान प्रस्तुत किया, जिसका उद्देश्य फोर्जिंग उद्योग में अपशिष्ट और ऊर्जा खपत को कम कर दक्षता बढ़ाना है।

एचआरईडी विभाग की शोधार्थी कृतितीर्थ पॉल और अनन्या डोगरा की टीम फ्रेस्को ने एक लाख रुपये का प्रथम उपविजेता पुरस्कार प्राप्त किया। टीम ने प्राकृतिक संसाधनों पर आधारित टिकाऊ पैसिव कूलिंग सामग्री की अवधारणा प्रस्तुत की।

द्वितीय उपविजेता का पुरस्कार संयुक्त रूप से टीम जलएआई और टीम मॉस्नोवा को दिया गया। दोनों को 75-75 हजार रुपये मिले। जल संसाधन विभाग के शोधार्थी केवीवीबी सिवन्नारायण के नेतृत्व वाली टीम जलएआई ने आईओटी और एआई आधारित उपकरण प्रस्तुत किया, जो गांवों में असुरक्षित पेयजल की पहचान कुछ ही मिनटों में कर सकता है। वहीं, अनुष्का उपाध्याय और अवनि अग्रवाल की टीम मॉस्नोवा ने भवनों की सतहों के लिए काई आधारित टिकाऊ तकनीक का प्रदर्शन किया। अन्य आठ फाइनलिस्ट टीमों को 10-10 हजार रुपये प्रोत्साहन स्वरूप दिए गए। कुल 5.80 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

आर्सेलरमित्तल के उपाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के विचारों में भविष्य के उद्यमी बनने की क्षमता है। प्रिसर्व इंफ्रा के सीईओ कमल गोयल ने कहा कि युवा प्रतिभाओं और उद्योग विशेषज्ञों के बीच सहयोग बढ़ाना जरूरी है।

आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. कमल किशोर पंत ने कहा कि संस्थान में नवाचार को समाज और उद्योग के लिए उपयोगी समाधानों में बदलने पर जोर दिया जा रहा है। वेंचर वॉल्ट विद्यार्थियों को मंच, मार्गदर्शन और उद्योग से जुड़ने का अवसर देता है। संस्थान आईआईटी के रूप में 25 वर्ष पूरे होने पर उद्यमिता को बढ़ावा देने और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish