11वें नेशनल होम्योपैथी कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मेयर सौरभ थपलियाल

5
0 0
Read Time:1 Minute, 45 Second

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने देहरादून स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में डॉ. हैनीमैन एजुकेशनल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी (HEDS) की ओर से आयोजित 11वें नेशनल होम्योपैथी कॉन्फ्रेंस के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मेलन में देशभर से आए होम्योपैथिक चिकित्सकों, शिक्षाविदों और शोधकर्ताओं ने सहभागिता की। सम्मेलन के दौरान होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के विकास, अनुसंधान, शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में इसकी उपयोगिता को लेकर व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने में चिकित्सा की विभिन्न पद्धतियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे आयोजन चिकित्सा जगत के विशेषज्ञों को अपने अनुभव, ज्ञान और शोध साझा करने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई संभावनाओं को तलाशने का सार्थक मंच प्रदान करते हैं।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish