वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचारों को बढ़ावा देना जरूरी: राज्यपाल

6
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

देहरादून। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शनिवार को लोक भवन में वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई), देहरादून के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नीलेश यादव ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने उनसे वन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, जैव विविधता के संरक्षण और वनों के सतत प्रबंधन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।

राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में वन और पर्यावरण का विशेष महत्व है। वनों का संरक्षण केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए ही नहीं, बल्कि जल स्रोतों के संरक्षण, जैव विविधता को सुरक्षित रखने और स्थानीय लोगों की आजीविका सुनिश्चित करने के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने वन अनुसंधान के क्षेत्र में आधुनिक वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि शोध एवं अनुसंधान से प्राप्त निष्कर्षों का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाना चाहिए, ताकि वन संरक्षण और पर्यावरण संवर्धन के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish