हिमाचलः माइनस 25 डिग्री में भी नाको में पर्यटकों को मिलेगी 24 घंटे गर्म और ठंडे पानी की सुविधा

1
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

रिकांगपिओ। समुद्र तल से करीब 12 हजार फीट की ऊंचाई पर बसे किन्नौर जिले के शीत मरुस्थल नाको में अब कड़ाके की ठंड भी पर्यटकों की राह नहीं रोक पाएगी। माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तक गिरने वाले तापमान के बावजूद यहां आने वाले सैलानियों को अब कॉटेज के भीतर 24 घंटे रनिंग हॉट एंड कोल्ड वाटर की सुविधा मिलेगी। नाको स्थित नेगो किन्नर कैंप ने इस आधुनिक सुविधा की शुरुआत कर क्षेत्र में शीतकालीन पर्यटन को नई दिशा देने की पहल की है। सर्दियों में अत्यधिक ठंड के कारण इस ऊंचाई वाले क्षेत्र में पाइपलाइनों में पानी जम जाना आम समस्या रही है। इस चुनौती से निपटने के लिए कैंप प्रबंधन ने विशेष तकनीक का सहारा लिया है।

नेगो किन्नर कैंप के मालिक शांता कुमार ने बताया कि पर्यटकों को निर्बाध रूप से गर्म और ठंडा पानी उपलब्ध करवाने के लिए पाइपलाइनों में थ्री-लेयर इंसुलेशन किया गया है। इसके अलावा पूरी पाइपलाइन को हीट ट्रेसिंग तकनीक से जोड़ा गया है। इस तकनीक के चलते माइनस 25 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी पाइपलाइनों में पानी नहीं जमेगा।

उन्होंने बताया कि इन दिनों नाको का न्यूनतम तापमान माइनस 10 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है और क्षेत्र के जलस्रोत भी जमने लगे हैं। पिछले कुछ वर्षों से किन्नौर में शीतकालीन पर्यटकों की आमद में लगातार इजाफा हो रहा है। हालांकि, सर्दियों में रनिंग वाटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण पर्यटकों को कॉमन या ड्राई टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़ता था। अब कॉटेज में 24 घंटे गर्म और ठंडा पानी उपलब्ध होने से पर्यटकों का प्रवास अधिक आरामदायक होगा। साथ ही ऑफ सीजन में भी पर्यटकों की आमद बढऩे और स्थानीय पर्यटन कारोबार को गति मिलने की उम्मीद है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish