सेब के बगीचे में भांग की खेती का खुलासा, मामला दर्ज

9b718374c038dad916002a6c93044ad6 (1)
0 0
Read Time:2 Minute, 9 Second

शिमला: शिमला जिले के देहा क्षेत्र में पुलिस ने एक सेब के बगीचे में भांग की खेती का पर्दाफाश किया है। पुलिस को बगीचे में उगाए गए भांग के 35 पौधे मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में मादक पदार्थों से संबंधित कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार ये पौधे किशौर (शिडग) गांव के पास एक सेब के बगीचे में उगाए गए थे।

पुलिस थाना देहा के प्रभारी और उपनिरीक्षक के अनुसार 21 अक्टूबर को दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस टीम इलाके में गश्त और यातायात जांच कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक विजय प्रकाश की नजर बगीचे में उग रहे भांग के पौधों पर पड़ी। पुलिस ने मौके पर कुल 35 पौधों की पहचान की।

पुलिस के अनुसार संबंधित जमीन के मालिकाना हक की पुष्टि के लिए कुठार पटवार सर्कल के पटवारी अभिषेक शर्मा को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने जमीन के मालिकाना हक का सत्यापन किया। इसके बाद गवाहों की मौजूदगी में भांग के पांच पौधों को नमूने के तौर पर उखाड़ा गया। पुलिस ने इन्हें साक्ष्य के रूप में लिया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने वीरवार को बताया कि इस मामले में पुलिस थाना देहा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) की धारा 20 के तहत दर्ज हुआ है। पुलिस थाना देहा के प्रभारी स्वयं मामले की जांच कर रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish