करंट लगने से युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी की मौत, मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक

0bd2e414d4a19b95024a0d38de174a86
0 0
Read Time:2 Minute, 47 Second

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की होली घाटी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों के दौरान बड़ा हादसा पेश आया। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं होली निवासी चंद्रमणि कुलेठी की करंट लगने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का 22 और 23 अक्तूबर को होली घाटी का प्रस्तावित दौरा है। इसे लेकर स्वागत की तैयारियां जोरों पर थीं। चंद्रमणि कुलेठी भी अपनी टीम के साथ पोस्टर, बैनर और झंडे लगाने के कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान रात करीब 12 बजे वह बिजली की लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह अचेत हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल होली अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजीत भरमौरी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि चंद्रमणि कुलेठी की पार्टी के कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि चंद्रमणि पार्टी के सच्चे सिपाही थे और उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा एवं समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया गहरा दुख

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंद्रमणि कुलेठी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस परिवार ने अपना एक समर्पित और कर्मठ युवा साथी खो दिया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि चंद्रमणि उनके होली दौरे को लेकर बेहद उत्साहित थे और कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारियों में जी-जान से जुटे हुए थे।

मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish