ऑडेन कोल से 29 ट्रेकर्स का सफल हेली रेस्क्यू, सभी सुरक्षित

2
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश और जिलाधिकारी उत्तरकाशी प्रशांत आर्य के नेतृत्व में ऑडेन कोल (Auden’s Col) क्षेत्र में फंसे सभी 29 ट्रेकर्स का सफलतापूर्वक हेली रेस्क्यू कर लिया गया है। रेस्क्यू के बाद सभी ट्रेकर्स को सुरक्षित हर्षिल हेलीपैड पहुंचाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी ट्रेकर्स का स्वास्थ्य सामान्य पाया गया। इसके पश्चात सभी ट्रेकर्स सुरक्षित रूप से अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वहीं, कालिंदी पास क्षेत्र में भी हेली रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। राहत एवं बचाव टीमें विभिन्न ट्रेकिंग रूटों और बेस कैंपों में सक्रियता से कार्य कर रही हैं। रेस्क्यू अभियान में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (एनआईएम) और वन विभाग की टीमें जुटी हुई हैं। टीमें प्रभावित क्षेत्रों में लगातार राहत एवं बचाव कार्यों को आगे बढ़ा रही हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish