उत्तरकाशी में राहत-बचाव अभियान को लेकर सीएम धामी ने दिए निर्देश, हर ट्रेकर को सुरक्षित घर पहुंचाने पर जोर

16
0 0
Read Time:1 Minute, 43 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज दिल्ली से ही आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारियों से सम्पर्क कर उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में चल रहे राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली। उन्होंने बर्फबारी प्रभावित क्षेत्रों में ट्रेकिंग और पर्वतारोहण के लिए गए ट्रेकर्स एवं पोर्टर की सकुशल वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र में गए प्रत्येक पर्यटक को सकुशल उनके घरों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि सभी पर्यटकों को चिकित्सीय सहायता भी उपलब्ध कराई जाए, साथ ही उनके भोजन सहित अन्य आवश्यकताओं का भी समुचित प्रबंधन किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आने वाला प्रत्येक तीर्थयात्री और पर्यटक हमारा अतिथि है, अत: प्रत्येक व्यक्ति की सहायता करना राज्य का दायित्व है। मुख्यमंत्री ने विगत दिनों बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेकर प्रभावित लोगों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने को भी कहा। उन्होंने बंद सड़कों को खोलने और बरसात के कारण खराब सड़कों की मरम्मत युद्ध स्तर पर करने के निर्देश दिए हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish