सोमवार से तीन दिन बैंक हड़ताल पर, पीएलआई स्कीम के विरोध में बैंक कर्मचारी लामबंद

1
0 0
Read Time:3 Minute, 29 Second

किन्नौर। बैंक व्यवस्था से जुड़े मुद्दे को लेकर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से पहले यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) हिमाचल प्रदेश इकाई ने शुक्रवार को शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हड़ताल के मुद्दों और मांगों की जानकारी दी। यूएफबीयू हिमाचल प्रदेश के संयोजक नरिंद्र शर्मा सहित विभिन्न बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के प्रतिनिधि प्रेस कान्फ्रेंस में मौजूद रहे। यूएफबीयू ने बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करने और नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना वापस लेने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है। यूनियन के अनुसार, पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था के तहत शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश होना चाहिए।

यूएफबीयू ने कहा कि नई परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना को वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) की ओर से एकतरफा लागू किया है। यूनियनों ने इस योजना को वापस लेने की मांग की है। इसके अलावा लंबे समय से लंबित पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को भी प्रमुखता से उठाया गया। यूएफबीयू ने कहा कि सरकार के साथ हुए समझौते को अढ़ाई वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में यूएफबीयू हिमाचल प्रदेश के संयोजक नरिंदर शर्मा, एआईबीओसी हिमाचल प्रदेश से आशुतोष शर्मा और खेम राज वर्मा, एसबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन से दीपक और दिनेश शर्मा, एआईपीएनबीओए शिमला से सिद्धार्थ टारगेट, यूको बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन से पीयूष राठौर, केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन से मनीष मच्छान, एसबीआई स्टाफ एसोसिएशन से अंकुश मेहता, एआईबीईए से अंकुर रोहल, एआईबीईए व पीएनबीएसए से नितिश शर्मा, बीईएफआई से राजिंद्र कुमार और यूबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन से मिथुन वर्मा मौजूद रहे।

कल रविवार को खुले रहेंगे बैंक
यूनियन नेताओं ने कहा कि हड़ताल में ग्राहकों, आम जनता को अधिक परेशानी न हो, इसका प्रयास रहेगा। आरबीआई ने इसके लिए रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को खुला रखने का सर्कुलर जारी किया है। शनिवार को बैंक बंद है, रविवार को वर्किंग रहेगी। सोमवार, मंगलवार व बुधवार को बैंकों में हड़ताल रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish