श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की मंत्री धन सिंह रावत ने की समीक्षा

15
0 0
Read Time:2 Minute, 11 Second

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास से वर्चुअल माध्यम से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में गढ़वाल मंडल के आयुक्त, जिलाधिकारी पौड़ी, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के परियोजना प्रबंधक, एसडीएम श्रीनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में मंत्री ने जीएनटीआई मैदान, श्रीनगर को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर जनवरी 2027 तक तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने धारी देवी रेलवे स्टेशन पर आधुनिक पार्किंग और पार्क विकसित करने के लिए भी रेलवे अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

डॉ. धन सिंह रावत ने श्रीकोट स्थित सीडीएस जनरल बिपिन रावत स्टेडियम में सैकड़ों वाहनों की क्षमता वाली मॉडल पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही श्रीनगर में उद्यान विभाग के बगीचे और रीवर फ्रंट के सौंदर्यीकरण के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में श्रीकोट-स्वीत और डुंगरीपंत क्षेत्र के विकास के लिए करीब 3 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं को स्वीकृति दी गई। मंत्री ने अधिकारियों को इन योजनाओं से संबंधित प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish