मंत्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल गुरमीत सिंह

0 0
Read Time:2 Minute, 22 Second

हरिद्वार। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने हरिद्वार में मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से आयोजित कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, भरत चौधरी, पूर्व कैबिनेट मंत्री अमृता रावत समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राज्यपाल ने सतपाल महाराज को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा के लिए ऊर्जा और सामर्थ्य की कामना की।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति के माध्यम से सतपाल महाराज ने देश-विदेश में मानव धर्म, आत्मज्ञान, सद्भावना, प्रेम और सेवा का संदेश पहुंचाया है। उनका आध्यात्मिक जीवन मानवता की सेवा और समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज सार्वजनिक जीवन में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उत्तराखंड की सेवा कर रहे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भारतीय भावना आज पूरी मानवता के लिए अत्यंत प्रासंगिक है। मानव धर्म, सद्भाव और सर्वधर्म समभाव के माध्यम से इस भावना को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कामना की कि सतपाल महाराज की आध्यात्मिक साधना, मानव सेवा और जनसेवा की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहे। साथ ही, उनका अनुभव और मार्गदर्शन समाज तथा युवा पीढ़ी को सेवा, सद्भाव और राष्ट्र प्रथम की भावना के प्रति प्रेरित करता रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish