प्रधानाचार्य व शिक्षकों संग सड़क पर उतरे छात्र: नारों व पोस्टरों के साथ निचार क्षेत्र में जगाई स्वच्छता की अलख
-न्यूज़ रिपोर्ट: माउंटेन वैली न्यूज़
-एन.एस.एस. स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान
किन्नौर/भावानगर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के भावानगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निचार में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तहत स्वच्छता अभियान का शानदार आयोजन किया गया। इस विशेष अभियान के दौरान विद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी की सुनिश्चित ।

इस अवसर पर बच्चों ने हाथों में “स्वच्छ पर्यावरण ही एक सुखी पर्यावरण है” (A Clean Environment is a Happy Environment) जैसे प्रेरणादायक संदेश लिखी स्लोगन और बैनर लेकर पूरे क्षेत्र में एक भव्य जागरूकता रैली निकाली। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्थानीय नागरिकों को अपने आस-पास के परिवेश को स्वच्छ रखने और पर्यावरण को बचाने का दियाअहम संदेश ।

इस इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के कार्यक्रम अधिकारी व अन्य शिक्षकगण विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों का मार्गदर्शन किया और उनका उत्साहवर्धन किया। स्कूली बच्चों द्वारा उठाए गए इस सराहनीय कदम से पूरे निचार क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

