बीडीसी सदस्य सुदेश कुमारी ने माउंटेन वैली टूडे न्यूज पोर्टल के नवीन कार्यालय का किया शुभारंभ

15
0 0
Read Time:5 Minute, 5 Second

निष्पक्षता और ईमानदारी से जनता की समस्याओं को उठाने का आह्वान

व्यापार मंडल ने जनहित के मुद्दों पर हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

किन्नौर। बीडीसी सदस्य सुदेश कुमारी ने फील्ड हॉस्टल, भावानगर, जिला किन्नौर में आज संपादक रवीना कुमारी द्वारा संचालित माउंटेन वैली टूडे न्यूज पोर्टल के नवीन कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिकारी एवं व्यापार मंडल से जुड़े लोग मौजूद रहे।

कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर बीडीसी सदस्य सुदेश कुमारी ने संपादक रवीना कुमारी एवं माउंटेन वैली टूडे की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों की भूमिका समाज की आवाज को सामने लाने में महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने माउंटेन वैली टूडे से ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ कार्य करते हुए किन्नौर के ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं, जनभावनाओं और जनसरोकारों को प्रमुखता से उठाने की अपेक्षा जताई। सुदेश कुमारी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों की समस्याओं को उचित मंच मिलने से उन्हें प्रशासन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि माउंटेन वैली टूडे किन्नौर की जनता की आवाज को मजबूती से सामने लाने और क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक मंच प्रदान करने का कार्य करेगा।

जनता की आवाज प्रशासन तक पहुंचाने पर जोर

इस अवसर पर वार्ड सदस्य अनिता कुमारी ने भी माउंटेन वैली टूडे के नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर संपादक रवीना कुमारी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाचार माध्यमों के जरिए जनता की समस्याओं और स्थानीय मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि माउंटेन वैली टूडे क्षेत्र की जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाएगा और जनहित से जुड़े मामलों को प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से पहुंचाने का प्रयास करेगा।

व्यापार मंडल ने हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा

भावानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया ने भी माउंटेन वैली टूडे के नवीन कार्यालय के शुभारंभ पर पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्थानीय समाचारों को व्यापक मंच देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की समस्या, परेशानी या जनहित से जुड़ा मुद्दा सामने आने पर व्यापार मंडल माउंटेन वैली टूडे के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवीन कार्यालय के माध्यम से भावानगर और आसपास के क्षेत्रों की समस्याओं एवं गतिविधियों को प्रमुखता से सामने लाया जाएगा।

नवीन कार्यालय के शुभारंभ के साथ माउंटेन वैली टूडे की ओर से किन्नौर के स्थानीय मुद्दों, जनसमस्याओं, सामाजिक गतिविधियों और क्षेत्र की उपलब्धियों को समाचार माध्यमों के जरिए लोगों तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

कार्यक्रम में बीडीसी वार्ड सदस्य अनिता कुमारी, कैप्टन कमलानंद, भू.पू. सूबेदार मनोहरी लाल, सूबेदार बहादुरी सिंह, सूबेदार लक्ष्मण पुजारी, एसडीओ एचपीपीडब्ल्यूडी सुभाष चंद्र नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, पूर्व-SJVNL प्रताप चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish