बदरीनाथ में दो दिवसीय ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन

7
0 0
Read Time:1 Minute, 35 Second

चमोली। बदरीनाथ में अगले दो दिनों तक ‘देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव-2026’ का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना और चमोली जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में ऑपरेशन सद्भावना के तहत आयोजित होने वाले इस महोत्सव की थीम ‘हमारी विरासत, हमारा माध्य’ रखी गई है। महोत्सव में गढ़वाली लोकनृत्य और लोकसंगीत प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

महोत्सव के दौरान स्थानीय उद्यमियों की प्रदर्शनी के साथ भारतीय सेना की विशेष प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सेना की प्रदर्शनी में राष्ट्र निर्माण, सीमाओं की सुरक्षा और समाज के प्रति सेना के दायित्वों को प्रदर्शित किया जाएगा।

महोत्सव का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों के जीवन से देशभर के लोगों को परिचित कराना है। इसके माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने, महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्थानीय उद्यमिता और पर्यटन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish