प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ

1
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अटूट निष्ठा, दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम ने देशवासियों में नए भारत के निर्माण का विश्वास जगाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की संस्कृति, सामर्थ्य और स्वाभिमान को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है तथा देश ‘विकसित भारत@2047’ के संकल्प की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान हो। उन्होंने कहा कि राष्ट्रसेवा के संकल्प में प्रधानमंत्री का मार्ग सदैव प्रशस्त रहे और उनके नेतृत्व में भारत अपनी गौरवशाली विरासत एवं सामर्थ्य के साथ नए भारत के स्वप्न को साकार करते हुए विश्व पटल पर नई ऊंचाइयां प्राप्त करे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish