दिव्यांग बच्चों के बीच मुख्यमंत्री धामी ने मनाया अपना जन्मदिन

0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपना जन्म दिवस देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में अध्ययनरत बच्चों के साथ मनाया। मुख्यमंत्री ने बच्चों के बीच केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और उनके साथ आत्मीयता से समय बिताया।

मुख्यमंत्री बच्चों से बेहद स्नेह और अपनत्व के साथ मिले। उन्होंने बच्चों के बीच जाकर उनसे संवाद किया, उनका उत्साहवर्धन किया और उनकी प्रतिभाओं के बारे में जाना। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बच्चे भी उत्साहित और प्रसन्न नजर आए। इस दौरान संस्थान का वातावरण आत्मीयता, स्नेह और खुशियों से भर गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। प्रत्येक बच्चे में अपार प्रतिभा और संभावनाएं होती हैं। उन्हें आगे बढ़ने के लिए अवसर, प्रोत्साहन और विश्वास मिलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण केवल सरकारी प्रयासों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास और निरंतर प्रयास से जीवन की हर चुनौती को पार किया जा सकता है। उन्होंने बच्चों से अपने लक्ष्यों की ओर पूरे विश्वास और उत्साह के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्नेह और उनके चेहरों की खुशी उनके जन्म दिवस का सबसे विशेष और यादगार उपहार है।

इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish