जनगणना 2027: देहरादून में द्वितीय चरण के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ

7
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second

देहरादून। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य 01 दिसम्बर 2026 से 04 जनवरी 2027 तक किया जाना प्रस्तावित है। इसी क्रम में जनगणना निदेशालय द्वारा जनपद देहरादून के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना कार्य के लिए तैनात चार्ज अधिकारियों, तकनीकी सहायकों एवं जनगणना कर्मियों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय एवं अपर जिलाधिकारी देहरादून के.के. मिश्रा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि जनगणना देश की सामाजिक, आर्थिक एवं जनसांख्यिकीय स्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण आंकड़े उपलब्ध कराने का आधार है। उन्होंने कहा कि जनगणना-2027 विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस बार जनगणना कार्य को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से संपादित किया जाएगा। डिजिटल माध्यम से कार्य किए जाने से कार्मिकों को फील्ड स्तर पर जनगणना संबंधी विवरण दर्ज करने एवं कार्य को सुचारू रूप से संपादित करने में सुविधा मिलेगी। नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित किया कि जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के कार्य को पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता, सावधानी एवं समयबद्धता के साथ संपादित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान संकलित किए जाने वाले आंकड़ों की शुद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी कार्मिक प्रशिक्षण के दौरान निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी पहलुओं को गंभीरता से समझें तथा फील्ड में उनका सही ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करें।

साथ ही इस मौके पर अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व विभाग के.के. मिश्रा ने कहा कि जनगणना के दौरान परिवार और सामाजिक स्थिति से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दर्ज की जाएगी। इसमें माता-पिता, वैवाहिक स्थिति, तलाक, एकल माता-पिता समेत अन्य सामाजिक एवं पारिवारिक जानकारियां शामिल हैं। साथ ही राष्ट्रीयता और जाति से संबंधित जानकारी भी निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार दर्ज की जाएगी। उन्होंने वीजा पर आए लोगों और बिना अनुमति निर्धारित क्षेत्रों में घूमने वाले लोगों से संबंधित जानकारी को भी नियमानुसार दर्ज किए जाने की बात कही।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish