नीति घाटी में लापता BRO हवलदार पंकज की तलाश जारी, सीएम धामी ने परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

4
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

देहरादून। चमोली जिले की नीति घाटी में भारी बारिश के चलते उफान पर आए तमक नाले में BRO के हवलदार पंकज के लापता होने की घटना के बाद खोज एवं बचाव अभियान लगातार जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हवलदार पंकज के परिजनों से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ हवलदार पंकज के परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को भरोसा दिलाया कि लापता जवान की तलाश के लिए सभी आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं।

हवलदार पंकज की तलाश के लिए सेना, सीमा सड़क संगठन (BRO), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP), उत्तराखंड पुलिस, जिला प्रशासन, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिवादन बल (SDRF) की टीमें लगातार संयुक्त रूप से खोज एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और लापता हवलदार तक पहुंचने के लिए हरसंभव प्रयास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और लगातार बारिश के बीच राहत एवं बचाव टीमें पूरी तत्परता के साथ अभियान में जुटी हुई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish