भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर सीएम धामी ने की बैठक

3
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा के साथ पार्टी को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर मंथन किया गया।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और संगठन की गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आपसी समन्वय बेहद महत्वपूर्ण है। बैठक में जन-जन तक भाजपा की विचारधारा के साथ केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish