मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी नाग पंचमी की शुभकामनाएं

7
0 0
Read Time:1 Minute, 0 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को नाग पंचमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाग पंचमी हमारी सनातन संस्कृति, लोक आस्था और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक पर्व है। यह पर्व मानव और प्रकृति के बीच गहरे संबंध तथा जीव-जंतुओं के प्रति सम्मान की भावना को भी दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने नाग देवता से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की कामना की। उन्होंने कहा कि नाग पंचमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उल्लास और मंगल का संचार करे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish