रूस-यूक्रेन युद्ध में बढ़ा तनाव, यूक्रेन ने दागे सैकड़ों ड्रोन

3
0 0
Read Time:2 Minute, 23 Second

कीव। रूस-यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। दोनों देश एक दूसरे पर अब ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं। इस बीच यूके्रन ने रविवार को रूस के विभिन्न हिस्सों पर सैकड़ों ड्रोन से हमला किया। इस हमले में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। यह युद्ध शुरू होने के बाद से यूके्रन का सबसे बड़े हवाई हमलों में से एक माना जा रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रातभर में उसने 822 यूके्रनी ड्रोन नष्ट कर दिए। इनमें से करीब 600 ड्रोन रूस की राजधानी मॉस्को की ओर बढ़ रहे थे। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन के अनुसार, इनमें से लगभग एक तिहाई मॉस्को क्षेत्र में ही मार गिराए गए। दक्षिण-पश्चिमी रोस्तोव क्षेत्र के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर ने बताया कि क्षेत्र के तीन शहरों पर हुए ड्रोन हमलों में पांच लोगों की मौत हो गई। हमले में 150 से अधिक ड्रोन शामिल थे, जिससे कई घरों और एक रेलवे स्टेशन को नुकसान पहुंचा तथा जंगल में आग लग गई।

पोडॉल्स्क शहर में वाइल्डबेरीज के एक गोदाम में भी आग लग गई। उसी दौरान रूस ने यूके्रन में कई ठिकानों पर हमला किया। प्रेसिडेंट वोलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि क्रिवी रिह पर रूसी मिसाइल हमले में दो लोगों की मौत हो गई और 14 घायल हुए। सुमी में एक और व्यक्ति मारा गया। दक्षिणी जापोरिज्जिया क्षेत्र में स्थानीय सैन्य प्रशासन के प्रमुख इवान फेडोरोव ने कहा कि घर पर हुए हमले में एक पुरुष और एक महिला की मौत हो गई। कुल मिलाकर यूक्रेन में पांच लोगों की जान गई। कीव में रूसी हमलों से आग लग गई और छह लोग घायल हुए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish