मेयर सौरभ थपलियाल ने किया तीलू रौतेली की जयंती पर नमन, वीरता और नारी शक्ति का बताया प्रतीक

5
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने उत्तराखंड की महान वीरांगना तीलू रौतेली की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन किया। उन्होंने कहा कि गढ़वाल की वीरभूमि की इस वीर बेटी ने अदम्य साहस, शौर्य और मातृभूमि के प्रति समर्पण का अद्वितीय परिचय देते हुए उत्तराखंड के इतिहास में अपना नाम स्वर्णाक्षरों में अंकित किया।

मेयर ने कहा कि तीलू रौतेली का जीवन उत्तराखंड की वीर परंपरा, नारी शक्ति और साहस का सशक्त प्रतीक है। उनका संघर्ष, त्याग और पराक्रम आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि तीलू रौतेली की गौरवशाली जीवनगाथा युवा पीढ़ी और मातृशक्ति को राष्ट्र एवं समाज के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। उनकी वीरता और साहस उत्तराखंड की आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish