मेयर सौरभ थपलियाल ने जताया वैद्य बालेंदु प्रकाश के निधन पर शोक, उत्तराखंड ने खोया महान समाजसेवी

4
0 0
Read Time:1 Minute, 42 Second

देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल ने उत्तराखंड विभूति एवं पद्मश्री से सम्मानित सुप्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य और महान समाजसेवी वैद्य बालेंदु प्रकाश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने वैद्य बालेंदु प्रकाश के निधन को उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि वैद्य बालेंदु प्रकाश ने आयुर्वेद के संरक्षण, संवर्धन और जनसेवा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। विशेष रूप से हिमालयी औषधीय परंपरा को नई पहचान दिलाने तथा असंख्य लोगों के जीवन में आशा का संचार करने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उन्होंने कहा कि वैद्य बालेंदु प्रकाश का व्यक्तित्व और कृतित्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान और मानव सेवा के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

मेयर ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों एवं उनके शुभचिंतकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish