नगर निगम देहरादून का मीट दुकानों पर छापा, 45,250 रुपये का चालान

13
0 0
Read Time:2 Minute, 29 Second

देहरादून। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम के पशु चिकित्सा अनुभाग ने 5 अगस्त की शाम आरा घर चौक और चूना भट्टा क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों पर सघन निरीक्षण अभियान चलाया। जांच के दौरान कई दुकानों में आवश्यक लाइसेंस और नगर निगम की अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पर 45,250 रुपये का चालान किया गया, जबकि 5,000 रुपये की नोटिस कार्रवाई भी की गई। कई दुकानों का संचालन बिना नगर निगम की एनओसी के किया जा रहा था। इसके अलावा अनेक प्रतिष्ठानों में भारी गंदगी पाई गई तथा डीप फ्रीजर में पुराना मीट और चिकन भी रखा मिला।

नगर निगम की टीम ने यह भी पाया कि अधिकांश मीट दुकानों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति से निपटने के लिए जनरेटर जैसी आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं थी, जिससे खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता पर सवाल खड़े हुए।

अभियान का नेतृत्व वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. वरुण अग्रवाल ने किया। उनके साथ कनिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहित गहलोत, टीम सदस्य सुनील, सूरज, पिल्ला तथा जेब्रा फोर्स के तीन पुरुष और एक महिला कर्मचारी मौजूद रहे।

नगर निगम ने सभी मीट विक्रेताओं से बरसात के मौसम में दुकानों में स्वच्छता बनाए रखने, मीट एवं अन्य अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण करने तथा सभी आवश्यक लाइसेंस और एनओसी समय पर प्राप्त करने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया है कि खाद्य सुरक्षा मानकों और नगर निगम के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी नियमित रूप से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish