सीएम धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ

15
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेडियो जनसंवाद और जनजागरूकता का एक प्रभावी माध्यम है, जो शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, सामाजिक सरोकारों और महत्वपूर्ण सूचनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि ओहो रेडियो 89.2 एफएम सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, सकारात्मक संवाद को प्रोत्साहित करने और समाज को उपयोगी संदेश देने में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सूचना और संचार के क्षेत्र में रेडियो आज भी अपनी विश्वसनीयता और व्यापक पहुंच के कारण विशेष महत्व रखता है।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार रेडियो सहित विभिन्न संचार माध्यमों को निरंतर प्रोत्साहित कर रही है। साथ ही इन मंचों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति, लोकभाषा, लोककला और स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आधुनिक संचार माध्यमों के जरिए विकास, जनभागीदारी और सामाजिक चेतना को मजबूत करना है, ताकि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

इस अवसर पर विधायक सविता हरबंस कपूर भी मौजूद रहीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish