सरदार ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने दी श्रद्धांजलि

5
0 0
Read Time:1 Minute, 26 Second

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अमर क्रांतिकारी, अदम्य साहस और अद्वितीय राष्ट्रभक्ति के प्रतीक शहीद सरदार ऊधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने माँ भारती की आन, बान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले इस महान सपूत को शत्-शत् नमन किया।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शहीद सरदार ऊधम सिंह जी का अतुलनीय त्याग, अडिग संकल्प और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव देशवासियों के दिलों में जीवंत रहेगा। उनका जीवन हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने और राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण आहुत करने वाले ऐसे वीर सपूतो का बलिदान युगों-युगों तक आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक बना रहेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish