साहित्य सम्राट प्रेमचंद जयंती पर मुख्यमंत्री धामी ने किया स्मरण

2
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महान साहित्यकार, अप्रतिम कथाकार एवं ‘उपन्यास सम्राट’ मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने मुंशी प्रेमचंद जी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से हिंदी साहित्य को यथार्थ, गहरी संवेदना और सामाजिक चेतना की एक नई दिशा प्रदान की। उनकी कृतियों में भारत की आत्मा, ग्रामीण जीवन और आम जनमानस के संघर्षों का सजीव चित्रण देखने को मिलता है।

अपने संदेश में मुख्यमंत्री धामी ने यह भी कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी की कालजयी रचनाएं न केवल साहित्य का अनमोल खजाना हैं, बल्कि वे भावी पीढ़ियों को भी सत्य, संवेदना, समानता और उच्च मानवीय मूल्यों का संदेश देती रहेंगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish