राज्यपाल गुरमीत सिंह से राजस्थान के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की भेंट

7
0 0
Read Time:1 Minute, 23 Second

देहरादून। राजस्थान के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को देहरादून प्रवास के दौरान अपनी धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कटारिया के साथ लोकभवन में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर दोनों गणमान्य व्यक्तियों ने आत्मीय वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान लोकभवन में आयोजित पूजन-अर्चना में भी दोनों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

राज्यपालों की यह सौहार्दपूर्ण भेंट भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक परंपराओं तथा राज्यों के बीच सहयोग, समन्वय और पारस्परिक सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाली रही।

इस अवसर पर आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन तथा राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के साझा संकल्प पर भी बल दिया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish