ग्राम पंचायत बड़वा का नाम बदलकर ‘बलरामपुर’ करने की मांग, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री धामी से की मुलाकात

8
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

देहरादून। ग्राम पंचायत बड़वा का नाम बदलकर ‘बलरामपुर’ किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष ग्रामवासियों की भावनाओं और नाम परिवर्तन से जुड़ी मांग विस्तार से रखी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि इस विषय पर जल्द ही सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।

ग्रामीणों ने उनकी भावनाओं को समझने और मांग पर संवेदनशीलता दिखाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उनका कहना था कि ग्राम पंचायत का नाम ‘बलरामपुर’ किए जाने से क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई पहचान मिलेगी।

इस अवसर पर डॉ. नरेन्द्र तोमर, फूल सिंह, मोहन सिंह, रामचन्द्र चौहान, प्रेमपाल सिंह नेगी, राजबल सिंह, सुखदेव, सूरज पाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish