डॉ. धन सिंह रावत ने की एनईपी-2020 के क्रियान्वयन की समीक्षा, दिए अहम निर्देश

7
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सचिवालय स्थित मुख्य सचिव सभागार में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 के क्रियान्वयन के लिए गठित टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य सचिव, न्याय, वित्त, संस्कृत एवं उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव और सचिवों के साथ विभिन्न राजकीय विश्वविद्यालयों के कुलपति मौजूद रहे।

बैठक में डॉ. धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पाठ्यक्रम अपग्रेडेशन, क्रेडिट ट्रांसफर, बहुविषयक शिक्षा प्रणाली, मल्टीपल एंट्री-एग्जिट सिस्टम तथा भारतीय ज्ञान परंपरा को सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (ABC) के साथ शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की अपार (APAAR) आईडी बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली अनिवार्य रूप से लागू करने पर भी जोर दिया।

उच्च शिक्षा मंत्री ने सभी विश्वविद्यालयों को एनआईआरएफ (NIRF) रैंकिंग के लिए आवेदन करने तथा शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ‘विकसित भारत-2047’ अभियान के तहत प्रत्येक विश्वविद्यालय में चार-चार सेमिनार आयोजित करने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक में एनईपी-2020 के विभिन्न प्रावधानों के प्रभावी क्रियान्वयन और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish